फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhya Dham Teerth vikas parishad Devotees will get facilities like Brajdham in Vindhyachal

विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद: विंध्याचल में श्रद्धालुओं को मिलेंगी ब्रजधाम जैसी सुविधाएं, कमिश्नर होंगे सीईओ

Thu, 18 Aug 2022 10:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 Aug 2022 10:43 PM IST
सार

विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद के 20 सदस्यीय बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री और पर्यटन विभाग के मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। विंध्याचल मंडल के आयुक्त पदेन मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे।

विज्ञापन
Vindhya Dham Teerth vikas parishad Devotees will get facilities like Brajdham in Vindhyachal
विंध्याचल मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद का गठन किया है। अब शीघ्र ही मां का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को मथुरा के ब्रजधाम की तरह ही यहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।  

विज्ञापन


विंध्याचल की सांस्कृतिक, पारिस्थितिकीय तथा स्थापत्य संबंधी विरासत के विकास और संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। योजना के क्रियान्वयन के लिए समन्वय, देखरेख, क्षेत्र में एकीकृत पर्यटन विकास, विरासत संरक्षण एवं प्रबंधन की संगत नीतियां बनाने के लिए विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। इसके साथ ही परिषद की कार्यपालक समिति भी गठित की जाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री होंगे अध्यक्ष

विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद के 20 सदस्यीय बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री और पर्यटन विभाग के मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। विंध्याचल मंडल के आयुक्त पदेन मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे। दस करोड़ या अधिक धनराशि दान देने वाले व्यक्ति परिषद के अनुमोदन के बाद सदस्य बन सकेंगे। शासन ने परिषद के लिए साढ़े तीन करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। विंध्याचल क्षेत्र के चतुर्दिक विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद का गठन अधिसूचना के तहत किया जा रहा है। जिले के विधायक और विधान परिषद सदस्य भी इसके सदस्य होंगे। प्रदेश सरकार इसका कार्यपालक उपाध्यक्ष नियुक्त करेगी।

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव सह संयोजक तथा अन्य विभागों के प्रमुख सचिव, जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक, मिर्जापुर विंध्याचल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और कार्यपालक अधिकारी विंध्याचल नगर पालिका इसके पदेन सदस्य होंगे। 

नामित होंगे कला, संस्कृति के पांच विशेषज्ञ

 प्रदेश सरकार के परामर्श से अध्यक्ष विंध्याचल क्षेत्र के कला-संस्कृति से जुड़े पांच विशेषज्ञों को सदस्य के तौर पर नामित कर सकेंगे। परिषद का एक कार्यपालक उपाध्यक्ष राज्य सरकार नियुक्त करेगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सरकार के विशेष सचिव श्रेणी के अधिकारियों में से चुना जाएगा। इस संबंध में ब्रजधाम मथुरा परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व आईएएस नागेंद्र प्रताप यादव ने पिछले दिनों प्रशिक्षण के दौरान कार्यशैली व बारीकियों की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed