फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhya Dham echoed with cheers

Mirzapur News: जयकारे से गुंजायमान रहा विंध्य धाम

Wed, 03 Jan 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vindhya Dham echoed with cheers
विंध्याचल। नए साल के दूसरे दिन मंगलवार को भी माता के जयकारे से विंध्याचल धाम परिसर गुंजायमान रहा। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान गंगा घाटों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन

दीवानघाट, पक्काघाट सहित अन्य गंगाघाटों पर स्नान के बाद श्रद्धालु हाथों में नारियल, चुनरी और प्रसाद लिए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। मंगला आरती के पश्चात शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला मध्याह्न आरती के पूर्व तक चलता रहा। पुष्पों व रत्नजड़ित आभूषणों से किए गए माता के भव्य शृंगार का दर्शन कर भक्त भाव विभोर रहे। श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन के पश्चात मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं का दर्शन कर हवन कुंड में आहुति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed