{"_id":"65e383cfe28ec7a9030bd626","slug":"villagers-surrounded-the-tehsil-after-not-getting-ration-for-three-months-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-113212-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया तहसील का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया तहसील का घेराव
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की सभी चार तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी तथा बाकी अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। मड़िहान में तीन महीने से राशन नहीं मिलने की शिकायत कर ग्रामीणों ने तहसील का घेराव किया। उनको समझाकर शांत कराया गया।
सदर तहसील क्षेत्र में उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा तथा बाकी अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सिटी विकास खंड के धनीपट्टी निवासी राम ने कहा कि कई बार आवेदन के बाद भी पक्की पैमाइश नहीं हो रही है। उस पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान 95 मामले आए। जिसमें से 10 का निस्तारण किया गया। मड़िहान तहसील क्षेत्र के पटेहरा कला गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को तीन माह से राशन नहीं मिलने पर तहसील का घेराव किया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर आरोप लगाया कि तीन माह से राशन नहीं दिया जा रहा है। राशन न मिलने से वे भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। संपूर्ण समाधान दिवस पर 22 फरियादी आए। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। इस दौरान बीडीओ पटेहरा वीरभानु सिंह आदि मौजूद रहे। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। गौरा गांव निवासी भानु प्रताप सिंह ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बहताया कि कदवा रेहियां होते हुए पौनी गांव तक लोक निर्माण विभाग द्वारा दिसंबर 2023 में सड़क का निर्माण कराया गया है। एक माह बाद ही सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। इस दौरान कुल 85 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर दो का निस्तारण हुआ। लालगंज तहसील में नायब तहसीलदार मधु जैन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 50 मामले आए। उनमें से दो का निस्तारण किया गया।