फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers rejoice after construction of bridge over Garai river

गरई नदी पर पुल का निर्माण शुरु होने से ग्रामीणों में हर्ष

Sat, 06 Mar 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers rejoice after construction of bridge over Garai river
जमालपुर। क्षेत्र के करजी गांव के पास गरई नदी पर उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल के प्रयास से पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया। पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से नदी किनारे सामान गिरवाए जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

गरई नदी पर 40 मीटर लंबे पुल निर्माण के लिए 346.40 लाख रुपये स्वीकृत है। पुल के साथ ही दोनों तरफ सड़क निर्माण का कार्य और 100 किसानों की भूमि की रजिस्ट्री भी कराया जाना है। पुल का निर्माण दो लेन के लिए 7.5 मीटर चौड़ाई में किया जाएगा। नदी के पश्चिमी तरफ करीब 500 मीटर और पूर्वी तरफ 300 मीटर सड़क का निर्माण कराया जाना है। नदी के पश्चिमी तरफ सड़क के किनारे बसे लोग मुआवजा पाने के बाद सड़क चौड़ीकरण में आने वाले अपने निर्माण को हटाने का कार्य जोरों पर कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कन्हैया झा ने बताया कि 48 किसानों से जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है। बाकी किसानों के जमीन की रजिस्ट्री इस महीने के अंत तक हो जाएगी। उन्होंने बताया पुल 2022 के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाने पर क्षेत्र के अनिल दुबे, महेंद्र दुबे, गोल्डी तिवारी, मारुति नंदन, संतोष दुबे, रामनरेश दुबे, अरुण दुबे, मनोज यादव, बसंत गुप्ता इत्यादि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed