फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers reached the crusher plant and beat up the workers

ग्रामीणों ने क्रशर प्लांट पर पहुंचकर कर्मियों की पिटाई की

Wed, 20 Apr 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers reached the crusher plant and beat up the workers
क्रशर प्लांटों से उड़ने वाली धूल से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह वहां जमकर हंगामा किया। क्रशर प्लांटों पर काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की तथा वहां तैनात कर्मियों की पिटाई की। पुलिस को दी गई तहरीर में क्रशर प्लांट संचालकों ने आरोप लगाया है कि कुल्हाड़ी, लाठी-डंडा, राड से लैस होकर पहुंचे ग्रामीणों जान से मारने की नियत से हमला कर वहां मौजूद कर्मियों को घायल कर दिया। एक क्रशर प्लांट के संचालक ने हमले के दौरान 95 हजार रुपये लूट कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सोनपुर तथा भगवती देई के खनन इलाके में क्रशर प्लांट से उड़ने वाली धूल से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह आधा दर्जन क्रशर प्लांटों पर पहुंचकर वहां जमकर हंगामा किया। आरोप है कि ग्रामीणों ने क्रशर प्लांटों में मौजूद कर्मचारियों की पिटाई भी की। घटना से नाराज क्रशर प्लांट संचालकों ने आपस में बैठक की तथा पत्थर कारोबार से जुड़े क्रशर व्यवसायियों ने अहरौरा थाने में पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। न्यू अष्टभुजा स्टोंस एंड क्रशर प्लांट के सुभाष सिंह ने तहरीर देकर ग्रामीणों पर लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, राड से जानलेवा हमला कर चार कर्मियों को गंभीर रूप से घायल करने व 95 हजार रुपये लूट लिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने तीन नामजद व दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट व हत्या की तहरीर दी है। तहरीर में पूरी घटना की वीडियो क्लिप सीसीटीवी में कैद होने की बात भी बताई गई है। क्रेशर प्लांट संचालकों के साथ दिन भर चली पंचायत और मान मनौव्वल पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अजय राय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed