फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers raised the demand for electricity, water and road in the village Chaupal.

Mirzapur News: ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने उठाई बिजली, पानी और सड़क की मांग

Sat, 03 Jan 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers raised the demand for electricity, water and road in the village Chaupal.
क्षेत्र के समोगरा गांव में ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्या सुनते अ​धिकारी, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। प्रत्येक विकास खंड के दो-दो ग्राम पंचायत में शुक्रवार को नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। अधिकतर चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क सहित आवास और शौचालय की मांग उठाई। प्रत्येक विकास खंड से आए कुल 65 शिकायतों में 59 मामलों का अधिकारियों ने चौपाल में ही निस्तारण का दावा किया। हलिया में ग्राम प्रधान शिव बाबू सेठ के अध्यक्षता में ग्राम चौपाल लगी। ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क की मांग को प्रमुखता से उठाया। रामनारायण सेठ ने बताया ग्राम पंचायत के बासकुडिया मजरे में करीब ढाई सौ घर के लोग आज भी अंधेरे में जीवन यापन कर रहे। ग्रामीणों ने बस्ती का विद्युतीकरण कराने की मांग की। अहुगी कलां में ग्रामीणों ने पेयजल, आवास और शौचालय की मांग रखी। इस दौरान जीआईसी प्रधानाचार्य राम गोपाल तिवारी, सचिव कौशलेंद्र राय, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे। जिगना, छानबे क्षेत्र के बरबटा में ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार ने लोगों की शिकायत सुनी। चौपाल में हर घर नल योजना का पानी न मिलने तथा आंगनबाड़ी केंद्र से नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत हुई। साथ ही छुट्टा पशुओं की समस्या को ग्रामीणों ने प्रमुखता से उठाया। इस दौरान ग्राम प्रधान लालमणि मौर्य के अलावा अन्य मौजूद रहे। बरी दुबे में जिला कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन अरुण मिश्रा व एडीओ वेद प्रकाश ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। एडीओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को शासन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। ग्राम प्रधान रंजीता देवी, सचिव दिलीप कुमार यादव ने गांव में हुए विकास कार्यों के बाबत ग्रामीणों को जानकारी दी। जमालपुर, बीडीओ रक्षिता सिंह एवं एडीओ कोआपरेटिव मनई में ग्रामीणों की फरियाद सुनी। तथा समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। ककरही में विधवा पेंसन, आवास और शौाचलय का मुद्दा छाया रहा। सीखड़, ब्लाक क्षेत्र के बटौआ में नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की फरियाद सुनी गई।
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000000000000000000
अनुपस्थित रहे अधिकारी, नोटिस जारी कर मांगा जवाब
फोटो -6
सिटी। ब्लाॅक क्षेत्र के समोगरा और अरगजा पांडेय में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। समोगरा में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में विद्युत, कृषि व राजस्व विभाग के अनुपस्थित ब्लाक स्तरीय को उपायुक्त श्रम रोजगार शुशांत सिंह ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चौपाल में ज्यादातर ग्रामीणों ने राशन, शौचालय,नाली और खडंजा के साथ पेंशन का मुद्दा उठाया। तिवारी मौजा के ग्रामीणों में रामराजी, अनिता देवी व सतीश ने हर घर जल से पानी न मिलने की शिकायत की। इसी तरह राजकुमार भारतीय ने बीएलओ पर वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप मढ़ा। इसी तरह अरगजा पांडेय में एडीओ एसटी जयगणेश पांडेय ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। सचिव उमाकांत, संजय यादव, प्रधान अरगजी पांडेय राम निहोर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed