{"_id":"6771a0a2736116b8580a61f4","slug":"villagers-protest-when-health-fair-is-not-organised-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-127481-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आरोग्य मेले का आयोजन न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आरोग्य मेले का आयोजन न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
मिर्जापुर/जमालपुर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के आयोजन के नाम पर ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्रों में औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर न तो बैनर दिख रहा है और न ही आरोग्य मेले का आयोजन हो रहा है। जमालपुर ब्लॉक के न्यू पीएचसी देवरिला में आरोग्य मेले का आयोजन न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया।
न्यू पीएचसी देवरिला में दो डॉक्टरों की तैनाती है। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान राम प्यारे का कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन केवल कागजों पर किया जाता है। यहां तैनात डॉक्टर व फार्मासिस्ट कभी कभार ही स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाई पड़ते हैं। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रदर्शन में पूर्व ग्राम प्रधान भगवान दास, रमेश कुमार, संदीप कुमार, रोहित कुमार, गोपाल प्रसाद, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे।
उधर, न्यू पीएचसी बरकछा कला, लोहंदी कला, नेवढि़या आदि स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। न्यू पीएचसी बरकछा कला में आयोजित आरोग्य मेले में डॉक्टर नदारद रहे। दोपहर 12 बजे केंद्र पर न तो कोई बैनर नजर आ रहा था और न ही कोई मरीज। फार्मासिस्ट बाहर धूप में बैठे दिखे।
विज्ञापन
केंद्र पर दवा वितरण कक्ष में दो-तीन बच्चे खांसी, बुखार की दवा लेने के लिए खड़े दिखे। डॉक्टर के बारे पूछे जाने पर उन्हें मेडिको लीगल ड्यूटी पर गुरसंडी में मौजूद रहने की जानकारी दी। न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में आयोजित आरोग्य मेले में 32 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. बालकृष्ण मिश्र ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। छानबे क्षेत्र में आयोजित आरोग्य मेले में 226 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। न्यू पीएचसी विजयपुर में डाॅ. डीके मिश्र, विरौरा में डाॅ. महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।