फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers panic after crocodile sighted in Kalbhutwa drain

Mirzapur News: कलभुतवा नाला में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Sun, 28 Sep 2025 06:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers panic after crocodile sighted in Kalbhutwa drain
कलभुतवा नाले में टहलता मगरमच्छ।-सोशल मीडिया। - फोटो : mathura
पटेहरा। क्षेत्र में सिरसी रेंज के देवरी कटाई गांव के बेलहवा मौजा स्थित कलभुतवा नाला में शनिवार को सात फिट लंबा मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। नाले में मगरमच्छ देखकर आसपास से गुजर रहे लोग दबे पांव भाग निकले।
विज्ञापन

धीरज पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों ने में मगरमच्छ की बात अन्य को बताई। लाठी डंडा से लैस ग्रामीणों को देखते ही मगरमच्छ पुन: नाले में उतर गया। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह पहले भी मगरमच्छ को नाले में देखा गया था। मगरमच्छ निकलने की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण नाले की तरफ जाने में डर रहे। रेंजर गिरिराज ने बताया कि मगरमच्छ की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। पानी से बाहर निकलने पर उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed