फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers demonstrating against Thanadhyksh

थानाध्यक्ष के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Sep 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 25 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrating against Thanadhyksh
अदलहाट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के लोगों ने गुुरुवार की दोपहर थानाध्यक्ष द्वारा किए गए उत्पीड़न के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गत दिनों मिट्टी गिराने को लेकर उसके पड़ोसी से हुए विवाद के बाद थानाध्यक्ष ने उसे थाने बुलाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर थानाध्यक्ष के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन


रामपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार के अनुसार पांच सितंबर को अपने घर पर ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवा रहा था। कुछ मिट्टी उसके बगल के व्यक्ति के द्वार पर चली गई। जिसकी जानकारी होने पर वह विरोध जताने लगा।
विज्ञापन


 इस पर उसने तत्काल मिट्टी हटवाने की बात कही फिर भी उसने विवाद कर लिया। मामला बढ़ने पर मारपीट करने के बाद वह थाने गया और थानेदार से मिल कर उसे थाने बुलाया। वहां जाने पर थानाध्यक्ष ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed