{"_id":"68bc8fd8faa5cfb36c0ea53c","slug":"villagers-demonstrated-to-stop-the-construction-work-of-the-model-shop-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-139606-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: माॅडल शाॅप के निर्माण कार्य को बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: माॅडल शाॅप के निर्माण कार्य को बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नरायनपुर ब्लाॅक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दयालपुर गांव में अन्नपूर्णा भवन व माॅडल शॉप के निर्माण कार्य को बंद कराने के लिए शनिवार को कैलहट गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी की।
कार्य बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने तहसीलदार ईवेन्द्र कुमार सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि मामले में क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी की ओर से दिए गए जांच आख्या पर एसडीएम ने 28 अगस्त को ही कूड़ा निस्तारण केन्द्र के पास शॉप का निर्माण न करने संबंधित पत्र ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा था।
इसके बावजूद निर्माण कराया जा रहा है। तहसीलदार ने एडीओ एसबी को तत्काल काम बंद कराने का निर्देश दिया। इस दौरान रामनिहोर, लक्ष्मी नारायण, कल्लू, हरिशंकर, रामरती, कुसुम, प्रमिला, जगवंती, राममूरत, कन्हैया मौजूद रहे।