{"_id":"6772f3c6e82c7d6f3905ea89","slug":"villagers-caught-a-young-man-who-was-molesting-a-student-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-127557-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छात्रा से छेड़खानी कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छात्रा से छेड़खानी कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित शिवपुर गेट के पास सोमवार की शाम को चार बजे विद्यालय से अपने घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी कर रहे तीन मनचलों में एक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी अपना बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी और थाने की पुलिस ने पकड़े गए युवक और उनकी बाइक को थाने ले आई।
थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा विद्यालय पढ़ने जा रही थी। जब वह अपने घर लौटती थी तो लगातार तीन दिनों से तीनों मनचले युवक उसके साथ छेड़खानी करते थे। छात्रा परेशान होकर अपने पिता से शिकायत की। सोमवार को विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद जब वह अपने घर लौट रही थी तो उसके पिता भी पीछे पीछे चल रहे थे। वह जैसे शिवपुर बभनी गेट के सामने पहुंची ही थी कि छात्रा के साथ बाइक सवार तीन युवक छेड़खानी करने लगे।
यह देख पिता के साथ वहां मौजूद ग्रामीण भी दौड़े। तब तक दो मनचले अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। तीसरे मनचले को पकड़कर पिटाई करते हुए डायल 108 पर फोनकर छेड़खानी की सूचना दी। सूचना पर आई पीआरवी व निरीक्षक अपराध ने मनचले को पकड़कर थाने ले आए। प्रभारी थानाध्यक्ष रामप्रित यादव ने बताया कि छेड़खानी मामले में एक युवक पकड़ा गया है। जांच की जा रही है।

रूबीना।- फोटो : mathura
विज्ञापन