फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers became aware, women reached for vaccine

ग्रामीण हुए जागरुक, टीके के लिए पहुंची महिलाएं

Tue, 10 Aug 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers became aware, women reached for vaccine
कोविड टीकाकरण बूथ पर अभी तक शहर इलाके के लोग अधिक दिख रहे थे, पर अब नगर के कैंप में ग्रामीण इलाके की महिलाएं टीका लगाने पहुंच रही हैं। मंडलीय अस्पताल में रिमझिम बरसात के बीच पूरे दिन महिलाएं टीका लगवाने के लिए लाइन में लगी रही। जिले में मंगलवार को सात हजार 89 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। मंडलीय अस्पताल में और अन्य सीएचसी-पीएचसी पर रजिस्ट्रेशन सत्यापन के बाद टीकारकण कक्ष में टीका लग रहा था। मंडलीय अस्पताल में 18 प्लस के साथ 45 प्लस वालों को भी टीका लग रहा था। 18 प्लस में तीन हजार 862 को कोविशील्ड की प्रथम डोज और 555 को दूसरा डोज लगाया गया। 18 प्लस में कोवैक्सीन की दो हजार 259 को प्रथम डोज और 413 को दूसरा डोज लगाया गया। 18 प्लस प्रथम डोज में चील्ह पीएचसी पर 406, गुरसंडी पीएचसी में 315, विजयपुर पीएचसी में 00, पड़री पीएचसी में 678, कछवां में 651, सीखड़ में 00, जमालपुर में 00, चुनार में 00, लालगंज में 431, हलिया में 540, पटेहरा में 447, राजगढ़ में 349, मंडलीय अस्पताल और तरकापुर में कोवैक्सीन का 1305 टीका प्रथम डोज लगाया गया। जिले में अभी एक हजार 590 डोज कोविशील्ड और 18 हजार 560 कोवैक्सीन स्टोर में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed