फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers and animals injured in bee attacks

मधुमक्खियों के हमले में ग्रामीण और पशु जख्मी

Sun, 31 Jan 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers and animals injured in bee attacks
जिगना। थाना क्षेत्र के छोटी सिंहावल गोनौरा में शनिवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले से गांव मे अफरा तफरी मच गई। मधुमक्खियों के काटने से छह पुरुष व दो दर्जन से अधिक गाय, भैंस, बछड़ा, बैल जमीन पर गिर कर दर्द से कराहने लगे। मधुमक्खियो के हमले से लोग सहमे हुए थे। कोई भी किसी को मधुमक्यिों के हमले से बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। कुछ देर बार जब मधुमक्खी वहं से आगे गई तो ग्रामीणों ने जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हमले में कलेक्टर दुबे उर्फ देवेन्द्र कुमार 35 वर्ष, प्रणव 16 वर्ष, उमाकांत 45 वर्ष को निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। पशुपालकों की सूचना पर पशुधन प्रसार अधिकारी डा. सेन सिंह ने जनार्दन दुबे, श्यामधर दुबे, देवराज मौर्या, राम बहादुर मौर्या सहित अन्य के दो दर्जन से अधिक मवेशियों का इलाज किया। गांव में पीपल के पेड पर मधुमक्खियों मे बडा छत्ता लगा है। शनिवार को दोपहर में किसी पक्षी ने छत्ते मे चोंच मार दिया। पक्षी का पीछा कर रही मधुमक्खियों ने नागरिकों व पशुओं को भी अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed