फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Village heads who get 100% vaccination will be honored

शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराने वाले ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित

Mon, 15 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Village heads who get 100% vaccination will be honored
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार की देर रात जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिले को उत्तर प्रदेश का प्रथम पूर्ण कोविड टीकाकरण बनाने के अपने संकल्पित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिये वृहद स्तर पर अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि सभी को दोनों डोज लगवाना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए मेजर एवं माइनर रणनीति बनाते हुये सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये कार्य की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में 30 हजार डोज प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में 20-20 टीमें ढाई से तीन हजार प्रतिदिन का टीकाकरण करेंगी। जिलाधिकारी ने पुरस्कार एवं दंड सिद्धांत को अपनाते हुये कहा कि जो ग्राम पंचायत/विकास खण्ड/तहसील शत प्रतिशत टीकाकरण करेगी उस क्षेत्र के ग्राम प्रधान, खण्ड विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सहित सभी कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। साथ ही साथ प्रतिदिन के लक्ष्य को न पूरा करने एवं गांव में एक भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित होने पर संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारियों को दंडित भी किया जायेगा। इस बाबत बीएसए एवं डीआईओएस को भी निर्देश दिया। डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि उनके द्वारा दिये गये लिखित डाटा सूची एवं पोर्टल पर अपडेट सूची में अंतर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed