फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Village employment servants handed over a leaflet regarding various demands

विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने सौंपा पत्रक

Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Village employment servants handed over a leaflet regarding various demands
जमालपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री संबोधित बारह सूत्री मांग पत्र बीडीओ सूर्यनारायण पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

पत्रक के माध्यम से रोजगार सेवकों के कार्यकाल की अधिकतम तय सीमा 3 वर्ष पर लगे प्रतिबंध को समाप्त करते हुए शासनादेश के क्रम में मनरेगा लागू रहने तक करने, पंचायत सहायक कम एकाउंटेंट डाटा एंट्री ऑपरेटर के स्थान पर ग्राम पंचायत कम एकाउंटेंट डाटा एंट्री ऑपरेटर नाम करने, रोजगार सेवकों को स्वास्थ, दैवीय आपदा एवं दुर्घटना से बचाव हेतु बीमा लाभ दिए जाने, रोजगार सेवकों के मानदेय भुगतान के लिए अलग से बजट की व्यवस्था किए जाने, ग्राम रोजगार सेवकों को ग्राम पंचायत के नियंत्रण से मुक्त करने, प्रदेश के समस्त रोजगार सेवकों को विनियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, मृतक रोजगार सेवकों के स्वजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने एवं उनके आश्रित को नौकरी दिए जाने इत्यादि की मांग की गई। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष रमेश सिंह, मनीष कुमार, सुनील कुमार मिश्रा, राजाराम, फिरोज अंसारी, रामगोपाल, पंकज कुमार, महेंद्र कुमार, जय सिंह, अमित सिंह, पंकज कुमार आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed