फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   videos sent to the director of education for online studies

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए शिक्षा निदेशक को भेजे गए चयनित वीडियो

Fri, 26 Jun 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
videos sent to the director of education  for online studies
मिर्जापुर। स्वयंप्रभा चैनल के लिए संस्तुत पांच वीडियो शिक्षा निदेशक को भेजा गया। यह सभी वीडियो 28- 28 मिनट के हैं। यह हिंदी, संस्कृत व इतिहास आदि विषयों से संबंधित हैं।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते बंद विद्यालयों से विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इसलिए सरकार ऑनलाइन शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में स्वयंप्रभा चैनल के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से मंडल के तीनों जिलों से भी वीडियो मांगे गए थे। मिर्जापुर जिले से विभिन्न विषयों पर 20 वीडियो प्रस्तुत किए गए थे। इनमें से पांच को चयनित कर भेजा गया है। इसमें संस्कृत विषय में चंद्रापीढ़ कथा उत्तरार्ध अध्याय पर डोमनपुर स्थित बाबा रामअभिलाष राजकीय बालिका इंटर कालेज की संस्कृत प्रवक्ता डा. मीना देवी तथा हिंदी में पंचलाइट पर बाबूलाल जायसवाल इंटर कालेज के प्रवक्ता डा. राजेश कुमार शुक्ला व कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रवक्ता डा. बीनू यादव सांझ के बादल का वीडियो चयनित किया गया है। इसी प्रकार भूगोल में जनता इंटर कालेज बरेंवा के प्रधानाचार्य संतोष सिंह तथा इतिहास में बापू उपरौध इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. धर्मजीत सिंह का वीडियो चयनित किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन ...
सभी वीडियो शिक्षा निदेशक को भेज दिया गया है। ये सभी वीडियो विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए हैं जिसे स्थानीय स्तर पर परख कर भेजा गया है। सभी वीडियो 28 मिनट के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. कामता राम पाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed