{"_id":"6253d426898ae851415e37cf","slug":"video-of-youth-waving-pistol-in-ramnavami-procession-in-mirzapur-goes-viral-police-start-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताक पर कानून: मिर्जापुर में जुलूस में पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल , जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताक पर कानून: मिर्जापुर में जुलूस में पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल , जांच में जुटी पुलिस
Mon, 11 Apr 2022 12:39 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:39 PM IST
सार
मिर्जापुर में रविवार शाम निकली रामनवमी के जुलूस में एक युवक सरेआम पिस्टल लहराते हुए दिख रहा है जिसका वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
मिर्जापुर में जुलूस में पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
आजकल सार्वजनिक कार्यक्रमों में हथियार लहराने का शौक बढ़ गया है। प्रतिबंध के बावजूद भी ताक पर कानून को रखकर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला मिर्जापुर का है। जहां रविवार को रामनवमी के जुलूस में एक युवक सरेआम पिस्टल लहराते हुए दिख रहा है जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वहीं अब इस मामले में पुलिस जांच कर कार्यवाही की बात कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो बेलतर इलाके का बताया जा रहा है। मिर्जापुर शहर में रविवार को कई स्थानों पर रामनवमी का जुलूस निकाला गया। शहर की गलियों से गुजर रहे ऐसे ही एक जुलूस में युवक अपने साथियों के घुस गया और पिस्टल लहराने लगा। उसे ना कानून की चिंता थी और ना ही पुलिस का डर। युवक के साथियों के हाथ में तलवार थी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की जांच शुरू
वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि सफेद रंग की कमीज पहने युवक हाथ में पिस्टल है। वह लहराते हुए डांस कर रहा है। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस- प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में पिस्टल लहरा रहे युवक की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन