Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Verify new shelter sites and report

नए आश्रय स्थलों का सत्यापन कर रिपोर्ट दें

Mon, 27 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Verify new shelter sites and report
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को बैठक कर डीएम ने सभी एसडीएम व अन्य सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सोमवार को ही नए बनाए गए आश्रय स्थलों का सत्यापन करें और रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर कम्युनिटी किचन व कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए।
विज्ञापन

उचयनित स्कूलों में बनाये जा रहे शेल्टर होम में शौचालय, पेयजल, स्नानागार, खाना बनाने की व्यवस्था आदि की उपलब्धता की रिपोर्ट तत्काल दें। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि शेल्टर होम में खाना बनाने के लिये एमडीएम में प्रयोग होने वाले बड़े बर्तन यथा भगोना, सिलेन्डर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी नोडल अधिकारी जहां पर स्नानागार व शौचालय की व्यवस्था न हो तत्काल वैकल्पित व्यवस्था करें। कहा कि सभी अपने-अपने नामित स्कूलों का सोमवार को ही निरीक्षण कर रिपोर्ट दें ताकि वहां पर बिस्तर आदि भिजवाया जा सके। बताया गया कि अभी 25 नए शेल्टर होम बनाए गए हैं। इनमें तकरीबन 10 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी एमए अन्सारी, सभी उपजिलाधिकारी व नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद पूरे जिले में अधिकारियों ने संबंधित शेल्टर होम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मड़िहान। तहसील क्षेत्र में तीन नए शेल्टर होम बनाने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल इसमें दो हजार लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। नए केंद्रों में सिकटही का एसएन फ्लैग्स फाउंडेशन, आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय तथा बसंत विद्यालय को नया केंद्र बनाया गया है। डीएम ने सोमवार को इन सभी केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। उनके साथ एडीएम यूपी सिंह तथा एसडीएम व अन्य अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed