फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Verification fake certificate

सत्यापन में फर्जी मिले प्रमाणपत्र

Thu, 30 Jul 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Thu, 30 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Verification fake certificate
कन्हैया लाल बसंतलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बुधवार को अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। पहले दिन बीए में 342, बीएससी बायो वर्ग में 39 तथा मैैथ वर्ग में 44 छात्रों का प्रवेश लिया गया। काउंसलिंग पूर्वान्ह दस बजे से शाम चार बजे तक चली। कालेज प्रशासन द्वारा अंकपत्रों और प्रमाण पत्रों का आनलाइन सत्यापन किया गया। जिसमें ऐसे कई प्रमाण पत्र फर्जी मिले जिनका आनलाइन विवरण नहीं दिखा।
विज्ञापन


केबी कालेज  के प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार से कालेज में प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्रों को अंकपत्रों और प्रमाण पत्रों का आनलाइन सत्यापन कराया जा रहा है। जिसमें से आधा दर्जन छात्रों के अंकपत्र और प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन फर्जी अंकपत्र लगाने वाले छात्रों पर कार्रवाई का विचार कर रहा है।
विज्ञापन


जिससे महाविद्यालय में फर्जी अंकपत्र लगाकर कोई प्रवेश नहीं लेने पाए। बताया कि पहले चरण में कला वर्ग के  सामान्य वर्ग में 320 अंक, पिछड़ा वर्ग में 278 अंक, अनुसूचित और  जनजाति के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed