{"_id":"ec07b0b813ce147821b0b0fcf8c8f462","slug":"vegetable-display-by-vikretaoen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेताओें ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेताओें ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मानवाधिकार के तत्वावधान में ठेलिया लगाने वालों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि शुक्रवार की दोपहर कचहरी रोड पर कुछ सब्जी विक्रेता ठेला लगाकर सब्जी बेच रहे थे तभी पहुंची पुलिस ने उनको अतिक्रमण के नाम पर मारना पीटना शुरू कर दिया। विरोध जताने पर उनका ठेला पलट दिया। जिससे उनको हजारोें रुपये की क्षति हो गई।
भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह के नेतृत्व में सब्जी विक्रेता शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना सोनकर निवासी तरकापुर, गीता सोनकर निवासिनी सबरी चुंगी, राजन निवासी मुकेरी बाजार, शेरू निवासी टेढ़वा देहात, खलीम निवासी मुकेरी बाजार ने कहा कि श्ुाक्रवार की दोपहर कचहरी रोड पर वह लोग ठेला लगाकर सब्जी बेच रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली के दो पुलिस कर्मी पहुंचे और उन्हें मारने पीटने लगे।
विज्ञापन
विरोध जताने पर उनका ठेला पलट दिया गया। जिससे ठेले पर रखी हरी सब्जी सड़क पर फैल गई और खराब हो गई। गीता ने बताया कि उसको दो हजार तथा राजन को 800 रुपये का नुकसान हुआ है।
इसी प्रकार शेरू को भी एक हजार रुपये का नुकसान पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान मौजूद डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि आजीविका का संरक्षण सामाजिक सुरक्षा का अधिकार दिया गया है।
कहा कि शहर के पटरी कारोबारियों को पुलिसकर्मी अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ना बंद करे। जिससे वह अपनी जीविका चला सके। इस अवसर पर मुख्तार, गनेश चंद्र, इसरार, शहजाद, राजूसूरज, जितनू, संदीप सोनकर, आदि शामिल रहे।