फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Varanasi youth drowned in chuna dari mirzapur while taking bath

मिर्जापुरः वाराणसी का युवक नहाते समय चूना दरी जल प्रपात में डूबा

Sun, 11 Jul 2021 09:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Jul 2021 09:26 PM IST
सार

पुलिस ने युवक की तलाश की, पर पता नहीं चल सका। युवक की खोजबीन के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
Varanasi youth drowned in chuna dari mirzapur while taking bath
drown

विस्तार

मिर्जापुर में चूना दरी जलप्रपात में रविवार को नहाते समय वाराणसी का एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, पर पता नहीं चल सका। युवक की खोजबीन के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। वाराणसी से विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के बाद दो बाइक पर सवार होकर चार युवक लखनिया दरी जलप्रपात स्थित चूना दरी पहुंचे।
विज्ञापन


यहां झरने मे नहाते समय फिसल जाने से तेलियाबाग, थाना कैंट निवासी अभिषेक विश्वकर्मा (21) डूबने लगा। उसके दोस्तों सोनू चौरसिया, विकास उपाध्याय निवासी सेनपुरा, चेतगंज वाराणसी और अजय कुमार भारती निवासी बादशाह बाग कॉलोनी, थाना सिगरा वाराणसी ने बचाने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुए। इसके बाद सभी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश कराई, पर पता नहीं चल सका। पुलिस ने चुनार से गोताखोरों को बुलाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन

 

चूना दरी जलप्रपात पर कई हादसे हो चुके हैं,  पर्यटकों को रोकने का प्रयास किया जाता है। इस संबंध में जिला प्रशासन से भी पत्र लिखा जा चुका है। डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है।  - अजय कुमार राय, सीओ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed