फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vaishakh Purnima: Devotees gathered for the darshan of Mother Vindhyavasini

वैशाख पूर्णिमा : मां विंध्यवासिनी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Tue, 17 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vaishakh Purnima: Devotees gathered for the darshan of Mother Vindhyavasini
वैशाख पूर्णिमा पर सोमवार को मां विंध्यवासिनी दरबार में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर देवी धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धा भाव से मां के चरणों में मत्था टेका। माता के भव्य स्वरूप का दर्शन पाकर दर्शनार्थी निहाल हो उठे। माता के जयकारे से परिसर गुंजायमान रहा। गंगाघाटो पर स्नान-ध्यान के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

आस्था धाम के विभिन्न गंगाघाटों पर स्नान-ध्यान के बाद हाथों में नारियल, चुनरी, माला फूल व प्रसाद लेकर श्रद्धालु मंदिर की ओर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर कतारबद्ध रहे। किसी ने झांकी तो किसी ने गर्भगृह पहुंचकर विधिवत मां का दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। भोर में मंगला आरती के बाद से ही शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सोमवार को तल्ख धूप के बावजूद दूरदराज से आए दर्शनार्थियों में मां विंध्यवासिनी की भक्ति के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। माता के जयकारे से पूरा परिसर गुजंयमान रहा। जगत जननी का दर्शन पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के मंदिरों में भी पहुंचकर श्रद्धा भाव से शीश झुकाया। विंध्य दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी और सदस्य दर्शनार्थियों की सेवा में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed