फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vaidya accused of rape in the name of child birth, case filed

Mirzapur News: संतान पैदा होने के नाम पर वैद्य पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Nov 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Vaidya accused of rape in the name of child birth, case filed
चुनार। थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव के एक वैद्य पर संतान पैदा होने के लिए इलाज के नाम पर प्रयागराज निवासी एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए चुनार कोतवाली में शुक्रवार की रात मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में बताया है कि शादी के 15-20 साल बीतने के बाद भी उससे कोई संतान नहीं है। किसी के बताने पर वे करीब डेढ़ माह पहले चुनार कोतवाली क्षेत्र के रैपुरिया गांव स्थित साकेत रसायनशाला पहुंचीं। वहां इलाज शुरू हुआ। बीते सोमवार को उसने दवाखाना पहुंचने से पहले अपने पति के मोबाइल फोन से वैद्य ज्ञानेश्वर सिंह से संपर्क किया तो उन्होेंने उसे जमुई बाजार के एक ट्रैक्टर एजेंसी के बगल में स्थित दवाखाना पर पहुंचने को कहा। तहरीर में महिला ने बताया है कि वह 15 नवंबर को दोपहर साढ़े बारह बजे अपने पति के साथ पहुंची। जहां अकेले बैठे वैद्य ने पहले हाथ की नाड़ी की जांच की। बाद में मशीन से अंदरूनी जांच के बहाने पति को दवाखाने में ही बैठाकर उसे कुछ दूर अंदर बने कमरे में ले गया। कमरा बंद कर दिया और जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर वैद्य ने कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर गलत काम किया। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि प्रयागराज निवासी महिला की तहरीर पर रैपुरिया गांव निवासी ज्ञानेश्वर सिंह वैद्य के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed