फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vaccination of 18 plus of people from 17 May in Mirzapur, 20 thousand doses received

17 मई से शुरु होगा 18 पार वालों का टीकाकरण, 20 हजार डोज मिली

Sat, 15 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 18 plus of people from 17 May in Mirzapur, 20 thousand doses received
मिर्जापुर। जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को सोमवार से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 20 हजार डोज मिल गई है, जो लखनऊ से वाराणसी आ गई है। वैक्सीन आने के बाद स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों से कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। जिससे नए बूथ बनाकर तैनाती की जाए। रविवार तक बूथ बनने के बाद आनलाइन स्लाट भी बुक होने लगेगा। इसके बाद सोमवार 17 मई से टीकाकरण शुुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए टीकाकरण शुरु किया था। प्रदेश के कुछ जिलों से इसकी शुरुआत हुई। धीरे-धीरे अन्य जिलों में टीकाकरण शुरू हो रहा है। मिर्जापुर जिले में टीका न आने से 18 पार वालों को टीका नहीं लग पा रहा था। इसके आनलाइन स्लाट भी नहीं मिल पा रहा है। इस बीच जिले के लिए अच्छी खबर आई है। शुक्रवार की रात को मिर्जापुर के लिए 20 हजार डोज लखनऊ से वाराणसी पहुंची। इसके अलावा नौ हजार 800 डोज 45 पार वाले लोगों के लिए है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मिर्जापुर के लिए आई वैक्सीन की खेप लेेने के लिए टीम गई है। जिले के सीएचसी-पीएचसी में 13 स्थानों के 124 बूथ पर 45 पार वालों को टीका लग रहा है। 18 पार वालों के लिए अलग बूथ बनाया जाएगा। इसके लिए सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों से सूची मांगी गई है। रविवार की शाम तक बूथ बना दिए जाएंगे। जो आनलाइन शो करने लगेगा। इसके बाद स्लाट भी मिलना शुरू हो जाएगा। लक्ष्य के बारे में गाइडलाइन है। जिसके बारे में बैठक में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

कैसे करें पंजीकरण
-कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं तो सबसे पहले ब्राउजर में cowin.gov.in को ओपेन करना होगा।
-इसके बाद पीले रंग्र की पट्टी पर रजिस्ट्रेशन/सेल्फ इन योर सेल्फ नजर आएगा। उस पर क्लिक कर दें।
-नई स्क्रीन खुलेगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन / साइन इन फार वैक्सीनेशन लिखा होगा। उसके नीचे अपना मोबाइल नंबर टाइप करें।
-इसके बाद एक ओपीटी प्राप्त होगा। जिसे आप भरें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन का पोर्टल खुल जाएगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी को भर दें।
...................................
वैक्सीनेशन के लिए कैसे बुक करें दिन
वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आपके नाम और अन्य जानकारी के नीचे डोज वन लिखा नजर आएगा। उसके नीचे शेड्यूल का आप्शन होगा, उस पर क्लिक कर दें। इसके बाद स्क्रीन पर शेड्यूल नाउ का विकल्प नजर आएगा। जिस पर क्लिक कर दें। इसके बाद पिन नंबर टाइप करने का आप्शन मिलेगा। उस पर पिनकोड टाइप कर दें और सर्च पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपके सामने दिन और करीबी वैक्सीन सेंटर की जानकारी सामने आ जाएगी। जिसे आप अपनी मर्जी के मुताबिक चुन सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पहचान पत्र के रूप में उसी जानकारी को भरें, जो आप टीकाकरण के दौरान साथ लेकर जा सकें।
................................
वर्जन
जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए 20 हजार डोज और 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए नौ हजार 800 डोज आया है। 17 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए टीकाकरण शुरु हो जाएगा।
डा. पीडी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed