फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uttarkashi Tunnel Accident: Akhilesh reached home and narrated his story, said - 'Inside we all used to play

उत्तरकाशी टनल हादसा: घर पहुंचे अखिलेश ने सुनाई आप बीती, बोले- 'अंदर हम सभी क्रिकेट और लूडो खेलते थे'

Sat, 02 Dec 2023 04:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 02 Dec 2023 04:23 PM IST
सार

अखिलेश शुक्रवार को अदलहाट स्थित अपने गांव घरवासपुर पहुंचे। गांव में कदम रखते ही परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। भारत माता के जयकारे लगने लगे। बेटे को देखकर मां के आंसू छलक गए। मां ने अपने लाल की आरती की और नजर उतारी। पूरे घर को दीयों से सजाया गया था। देर रात तक उससे मिलने के लिए लोग आते रहे।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Accident: Akhilesh reached home and narrated his story, said - 'Inside we all used to play
घर पहुंचे अखिलेश ने सुनाई आप बीती - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के टनल में 17 दिनों तक फंसे रहे अखिलेश शुक्रवार को अपने गांव पहुंचे। इसके बाद उन्होंने आप बीती बताई। अखिलेश ने कहा कि सुरंग के अंदर लगभग ढाई किलोमीटर जगह थी। इसमें बिजली व्यवस्था के साथ ही कंक्रीट लाइनिंग भी थी। 16-17 घंटे बाद जब बाहर से उन्हें आक्सीजन खाने पीने का सामान दिया जाने लगा। मनोरंजन का भी कई सामान दिया गया। उसमें बैट बल्ला भी था। अंदर हम लोग मैच खेलते थे। लूडो व अन्य गेम भी समय बिताने के काम आए। अखिलेश ने बताया कि जो व्यवस्था उन्हें बाहर मिलती थी, वही अंदर दी जा रही थी। ब्रश, मंजन यहां तक की टंग क्लीनर- जीभ छीलने के लिए दी जाती थी। नहाने के लिए साबुन, पानी व पहनने के लिए कपड़े हर रोज दिए जाते थे। हम लोग अपने फोन को किफायती तरीके से चला रहे थे। 10वें दिन नेटवर्क की व्यवस्था के साथ फोन भी उपलब्ध करा दिया गया। रेस्क्यू का समय भले बढ़ा पर हमें पूरा विश्वास था कि हमें सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। सभी 41 श्रमिक एक दूसरे के लिए सहारा थे और कभी घबराहट होने पर एक दूसरे का उत्साह बढ़ाते थे। अखिलेश ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया, जिसके चलते उन्हें व अन्य मजदूरों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।

विज्ञापन

अखिलेश के गांव पहुंचने पर कंधे पर उठाया, लगे जयकारे

अखिलेश शुक्रवार को अदलहाट स्थित अपने गांव घरवासपुर पहुंचे। गांव में कदम रखते ही परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। भारत माता के जयकारे लगने लगे। बेटे को देखकर मां के आंसू छलक गए। मां ने अपने लाल की आरती की और नजर उतारी। पूरे घर को दीयों से सजाया गया था। देर रात तक उससे मिलने के लिए लोग आते रहे। एसडीएम चुनार चंद्रभानु सिंह 7:21 बजे अखिलेश को गांव में लेकर पहुंचे। जैसे ही ग्रामीणों ने अपने बीच अखिलेश को पाया, उसे कंधे पर बिठा लिया। उसे घर तक ले आया गया। लोग भारत माता के जयकारे लगाते रहे। घर पर मां अंजू सिंह ने आरती उतारकर स्वागत किया, तिलक लगाया। तहसीलदार चुनार अखिलेश को लखनऊ से मिर्जापुर ले आए। एसडीएम चुनार चंद्रभानु सिंह, क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

सबसे पहले दादा को माला पहनाकर स्वागत किया

सबसे पहले दादा से अखिलेश ने मुलाकात की। उन्हें माला पहनाकर उनके चरण छुए और आशीर्वाद लिया। दादा की आंखे भी पोते को देख कर भर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी अखिलेश से की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अखिलेश से वाराणसी के हरहुआ बाजार में मुलाकात की। उनकी कुशलता पूछने के साथ ही भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 18 नवंबर को केंद्रीय मंत्री अखिलेश के अदलहाट स्थित गांव भी गई थीं। माता-पिता से मुलाकात कर ढांढस बंधाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed