फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uproar over water entering houses

घरों में पानी घुसने पर हंगामा

Sun, 01 Aug 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Uproar over water entering houses
मड़िहान। कस्बा स्थित घोरावल मार्ग पर शुक्रवार की रात बारिश का पानी घरों में घुस गया। सूचना के बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो नाराज ग्रामीणों ने थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

पानी निकासी की समस्या को लेकर शनिवार को जब ग्रामीण तहसील पहुंचे तो एसडीएम ने उनको समझा-बुझाकर वापस किया। कस्बे वासियों का कहना था कि एक व्यक्ति ने नाली पाट देने से पानी निकासी की समस्या दो वर्षों से है। लोक निर्माण विभाग और ग्रामसभा द्वारा घोरावल मार्ग पर पानी निकासी के लिए सड़क किनारे दोनों तरफ नाली का निर्माण कराया गया है, किंतु एक दबंग व्यक्ति द्वारा नाली पाटकर घर का निर्माण कराया जा रहा है। दो वर्ष पूर्व ग्रामीणों की शिकायत पर तत्कालीन एसडीएम सुरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर नाली की सफाई कराई गई थी। बरसात के पहले युवक ने फिर से नाली पाट दी। तेज बारिश होने से शुक्रवार की देर रात घरों में पानी घुसने लगा। सूचना के बावजूद कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो पानी निकासी की मांग को लेकर नाराज ग्रामीणों ने रात में ही थाने के सामने घेराव और प्रदर्शन किया। घेराव करने वालों में सोनू गुप्ता, रफीउद्दीन, शहनवाज, गोपाल सोनी, रमेश, नरेस, बबलू, विमलआदि रहे। उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव ने मौका मुआयना के लिए राजस्वकर्मी और पुलिस टीम को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed