फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uproar over getting more land agreement

अधिक जमीन का इकरारनामा कराने पर हंगामा

Mon, 07 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uproar over getting more land agreement
मड़िहान। स्टाम्प पर बिक्री के लिए तय जमीन से अधिक लिखवाने को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में अधिवक्ता व विक्रेता पक्ष में जमकर हंगामा हुआ।लोगों के समझाने बुझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बताया गया कि पटेहरा खुर्द गांव निवासी रामकेश सिंह पटेल एक व्यक्ति से पैसा लेने के बदले जमीन का इकरारनामा करने तहसील पहुँचा था। सबरजिस्ट्रार कार्यालय में लिखा पढ़ी भी हो गयी। आरोप है कि नशे में धुत विक्रेता को बाद में जानकारी हुई कि एक बीघा के स्थान पर दो बीघा का एग्रीमेंट करा लिया गया है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने लगा। जानकारी होने पर विक्रेता पक्ष के लोग भी तहसील पहुँच गए। मारपीट की नौबत देख क्रेता वहाँ से खिसक लिया। इसके बाद विवाद बढ़ने पर क्रेता के अधिवक्ता के साथ भी हाथापाई हो गयी।हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed