फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uproar at women's hospital following death of woman after childbirth; relatives beaten up.

Mirzapur News: महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, परिजनों की पिटाई

Wed, 15 Jul 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Uproar at women's hospital following death of woman after childbirth; relatives beaten up.
प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा। स्त्रोत-संवाद
-परिजनों का आरोप उपचार में बरती गई लापरवाही, मौत होने के बाद की गई पिटाई
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर की निवासी है प्रसूता
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूता की प्रसव से पहले मंगलवार की रात मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि सुबह से अस्पताल में भर्ती किए थे पर उपचार में लापरवाही बरती गई। मौत होने के बाद रेफर की पर्ची बनाने लगे। उसके बाद अस्पताल कर्मियों ने उनकी पिटाई की। मारपीट व हंगामा की खबर मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान अस्पताल में परिजन व अस्पताल कर्मचारियों के बीच मारपीट होने लगी। पुलिस ने बल प्रयोग कर सबको अलग किया।
पड़री थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर निवासी राजेश बिंद का आरोप है कि उसकी पत्नी दुर्गावती (30 ) को मंगलवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसे जिला महिला अस्पताल में लाया गया। अस्पताल में सुबह से भर्ती किया गया था। दोपहर दो बजे के बाद जब दूसरी नर्स आई तो उसने बाहर से इंजेक्शन मंगवाया। कई इंजेक्शन लगने के बाद उसकी हालत और बिगड़ने लगी। मुंह से खून निकलने लगा। अस्पताल कर्मचारियों द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा रहा था कि प्रसव नॉर्मल होगा या ऑपरेशन से होगा। रात साढ़े आठ बजे जब पत्नी की मौत हो गई तो उसे रेफर करने लगे। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया तो अस्पताल कर्मचारी धक्का देकर बाहर निकलते हुए मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों ने इलाज में लापरवाही बरती है। जिसके कारण उसके पत्नी की मौत हो गई है। लापरवाही बरतने में वालों पर कार्रवाई की जाए। बताया कि उसे एक पुत्र व एक पुत्री है। तीसरे बच्चे का जन्म होना था पर लापरवाही में पत्नी व बच्चें की मौत हो गई। वही मारपीट व हंगामा की सूचना पर शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा, अस्पताल चौकी प्रभारी फतहा चौकी प्रभारी, वासलीगंज चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची तो अस्पताल कर्मचारी व प्रसूता के परिजन आपस में मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को अलग किया। सूचना मिलने और सीएमएस डॉक्टर सचिन किशोर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि प्रसूता की मौत हुई है। परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा गया है। तहरीर कस आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. सचिन किशोर ने बताया कि प्रसव के लिए प्रसूता आई थी। प्रसव की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान उसे दौरा पड़ा। हार्टबीट बढ़ गया। जिससे उसकी हार्ट की गति रुकने उसकी मौत हो गई । बाकी जो भी आरोप है उस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed