फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Upon filling out Form-6, the voter will receive a message on their mobile phone confirming their addition to the voter list.

Mirzapur News: फॉर्म-6 भरने पर वोटर के मोबाइल पर सूची से जुड़ने का आएगा संदेश

Sun, 18 Jan 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Upon filling out Form-6, the voter will receive a message on their mobile phone confirming their addition to the voter list.
मिर्जापुर। जिले के सभी बूथों पर रविवार को बीएलओ मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे। इसमें यदि कोई त्रुटि होगी तो उसके लिए वोटर को फॉर्म-6 भरना होगा। मतदाता बनने के लिए वोटर आवेदन करते हैं जब उनका नाम सूची से जुड़ जाएगा तो फॉर्म-6 में अंकित मोबाइल नंबर पर संदेश जाएगा कि वे अब मतदाता सूची में शामिल हो गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी पर्याप्त मात्रा में फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 व घोषणा पत्र के साथ रहेंगे। यदि कोई मतदाता फार्म-6 भरते समय मोबाइल नंबर दर्ज करता है, तो नाम जुड़ते ही वह अपना ई-ईपीआईसी ऑनलाइन https://voters.cci.gov.in/ से डाउनलोड कर सकता है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि सभी मतदाता और जन सामान्य रविवार को अपने बूथ पर उपस्थित होकर आलेख्य निर्वाचक नामावली पढ़े जाने के कार्यक्रम में शामिल हों, अपना नाम निर्वाचक नामावली में जांच लें। यदि उसमें कोई त्रुटि हो या फिर कोई परिवर्तन हो तो वे संबंधित फॉर्म भरकर ठीक करा लें।
विज्ञापन

छानबे के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलेगा-लालगंज। कोई मतदाता न छूटे अभियान के तहत चुनाव आयोग छानबे विधानसभा क्षेत्र के सभी केंद्रों पर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने मैपिंग और फोटो अपडेट संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। जॉइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक हर बूथ पर बूथ लेवल अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बीएलओ की ओर से आलेख्य निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया जाएगा। तहसीलदार दीक्षा पांडेय ने बताया कि बूथवार पुनरीक्षण के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

आज सार्वजनिक होगी मतदाता सूची-भावां। मड़िहान तहसील क्षेत्र के सभी 445 बूथों पर 18 जनवरी रविवार को सुबह साढ़े दस बजे मतदाता सूची जारी की जाएगी। बूथों पर शाम साढ़े चार बजे तक आलेख्य निर्वाचक नामावलिया पढ़े जाने के लिए समस्त ग्रामीण मतदाताओं के साथ संबंधित बूथों के बीएलओ उपस्थित रहेंगे। ये जानकारी देते हुए मड़िहान एसडीएम अनेग सिंह ने बताया कि सभी बूथों पर गांव की मतदाता सूची पढ़ी जाएगी। इसमें अनुपस्थित, मृतक, प्रतिलिपि, पलायन करने वाले मतदाताओं की सूची सार्वजनिक की जाएगी। जिसमें किसी को कोई दिक्कत या परेशानी होने पर उसकी आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed