{"_id":"616c7b5496b19f217d24b34d","slug":"up-state-ranking-carrom-tournament-abdul-rehman-of-prayagraj-becomes-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी राज्य रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट: प्रयागराज के अब्दुल रहमान बने चैंपियन, वाराणसी के शिवदयाल यादव को दो सीधे सेटों में हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी राज्य रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट: प्रयागराज के अब्दुल रहमान बने चैंपियन, वाराणसी के शिवदयाल यादव को दो सीधे सेटों में हराया
Mon, 18 Oct 2021 01:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
चुनार में आयोजित दो दिवसीय यूपी स्टेट रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट के विजेता प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन और जिला कैरम एसोसिएशन मिर्जापुर के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट में प्रयागराज के अब्दुल रहमान चैंपियन बने। उन्होंने वाराणसी के शिवदयाल यादव को दो सीधे सेटों में हराया।
विज्ञापन
डॉ. सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी के टैगोर हाल में रविवार को अंतिम दिन सेमीफाइनल मैचों में वाराणसी के शिवदयाल यादव ने प्रयागराज के मोहम्मद शानू को, प्रयागराज के अब्दुल रहमान ने मुरादाबाद के शहजाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व खेले गये क्वार्टर फाइनल मैचों में प्रयागराज के अब्दुल रहमान ने झांसी के सौरभ सिंहानियां को, वाराणसी के शिवदयाल यादव ने मुरादाबाद के मोहम्मद ईमरान को, प्रयागराज के ही मोहम्मद शानू ने लखनऊ के मोहम्मद आरिफ को तथा शहजाद मुरादाबाद ने कानपुर के उमर तनवीर पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन