फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Revenue Council Chairman Hemant Rao inspected Collectorate premises in Chandauli

Mirzapur: राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, बोले- समय से भेजें डिमांड ताकि हो सके भुगतान

Thu, 15 Feb 2024 03:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Feb 2024 03:08 PM IST
सार

मिर्जापुर पहुंचे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष हेमंत राव ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटल सहायक को कई निर्देश दिए।

विज्ञापन
UP Revenue Council Chairman Hemant Rao inspected Collectorate premises in Chandauli
mirzapur news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष हेमंत राव ने गुरुवार की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। शस्त्र नवीनीकरण पटल पर पहुंचकर उन्होंने डिस्पैच रजिस्टर का निरीक्षण किया। साथ ही पटल सहायक से कहा कि जो भी पत्रावलियां तहसील से आती हैं। उनको तिथि व नाम के अनुसार क्रम से प्राप्त करें। इसके लिए एक पंजिका बनाएं ताकि उसी क्रम में प्रकरणों का निस्तारण हो सके। रख-रखाव पर और भी निर्देश दिया। 

विज्ञापन


भूलेख पटल पर निरीक्षण करते हुए उन्होंने पटल सहायक से पूछा की आखिरी डिमांड कब भेजी गई थी। लिपिक ने बताया कि आखिरी डिमांड 12 फरवरी को दी गई थी। उसके बाद उन्होंने कहा कि इसके पहले कब भेजी गई तो बताया गया कि सितंबर 2023 में भेजी गई थी। उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि समय से डिमांड भेजें ताकि प्रकरण का समय से निस्तारण हो सके। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त हेमंत राव ने कार्यालय के अन्य पटलों का भी निरीक्षण किया। कंप्यूटर पर कंप्यूटर कृत खतौनी व अन्य चीजों का निरीक्षण किया। साथ ही पटल सहायक को दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ला व अन्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed