फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Nikay Chunav Result BJP candidate Shyam wins mirzapur nagar palika Congress wins in Chunar

UP Nikay Chunav Result: मिर्जापुर नगर पालिका के अध्यक्ष बने BJP के श्याम, चुनार में कांग्रेस की जीत

Sat, 13 May 2023 06:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 May 2023 06:23 PM IST
सार

नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर केशरी ने जीत दर्ज की। निर्दल मनोज श्रीवास्तव ने कड़ी टक्कर दी। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सतीश मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Result BJP candidate Shyam wins mirzapur nagar palika Congress wins in Chunar
भारतीय जनता पार्टी के श्याम सुंदर केशरी की जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष पद के लिए हुई कांटे की टक्कर में अंततः भारतीय जनता पार्टी के श्याम सुंदर केशरी की जीत हुई। उन्होंने निर्दल मनोज श्रीवास्तव को 4097 मतों से शिकस्त दी। श्याम सुंदर केशरी को कुल 34499 मत मिले जबकि मनोज श्रीवास्तव को 30402 मत ही प्राप्त हो सके।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सतीश मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 27204 मत मिले। कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका जैन पांच हजार का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकीं। उन्हें कुल 3430 मत ही प्राप्त हो सके। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में कुल मतों की संख्या 217319 थी। इसमें से मिर्जापुर नगर पालिका के लिए 49. 33 प्रतिशत मतदान हुआ था। शनिवार को हुए मतों की गणना में 104673 मतों की गिनती हुई। इसमें 164 नोटा मत भी रहे।

विज्ञापन

चुनार में लगातार दूसरी बार कांग्रेस की जीत

नगर पालिका परिषद चुनार के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी के मंसूर अहमद विजयी रहे। वे दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं। उन्हें 7268 मत प्राप्त हुए जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा के विजय बहादुर रहे। विजय बहादुर को 7103 मत मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अहरौरा में भाजपा की जीत

अहरौरा में भाजपा के ओमप्रकाश केशरी ने 4925 मत प्राप्त किया जबकि निर्दल सिद्धार्थ को 4289 मत ही मिले। इसी प्रकार  नगर पंचायत कछवां में निर्दलीय मिताली जायसवाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की शाइस्ता को 215 मतों से पराजित किया। मिताली को 2740 मत मिले जबकि शाइस्ता को 2525 मत प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed