फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Mafia is getting free : Dr. Dinesh Sharma

Mirzapur News: यूपी माफिया मुक्त हो रहा है ः डॉ. दिनेश शर्मा

Thu, 16 Mar 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
UP Mafia is getting free : Dr. Dinesh Sharma
विंध्याचल। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बुधवार को दोपहर में विंध्याचल धाम पहुंचे। मंदिर का कपाट बंद होने पर वे पुरानी वीआईपी मार्ग पर स्थित एक होटल में कुछ देर के लिए रुके। पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उमेश पाल हत्याकांड को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक जिला-एक उत्पाद दिया लेकिन सपा सरकार में एक जिला-एक माफिया का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि अब माफिया धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जनता की चिंता है। भाजपा माफिया तंत्र और माफिया मानसिकता दोनों प्रदेश में नहीं रहने देगी। जिन्होंने दुस्साहस किया है अब उनकी तीन पीढ़ियां इस प्रकार का साहस नहीं करेंगी। धार्मिक ग्रंथ जलाने एवं फाड़े जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि धर्म ग्रंथ जलाने से बुराई समाप्त नहीं होती। समाज की बुराइयों को जलाने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने सपा नेता आजम खान के बयान पर कहा कि वे किसी व्यक्ति के सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। परंतु जो संकुचित मानसिकता वाले लोग हैं, उनकी पढ़ाई और न पढ़ाई में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विंध्यवासिनी दरबार, अयोध्या, चित्रकूट व मथुरा में एक साल के अंदर श्रद्धालुओं की संख्या में चार गुना वृद्धि हुई।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के बाद उन्होंने मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट खुलने के पश्चात गणेश द्वार से गर्भगृह में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा नेता श्याम सुंदर केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed