फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Jail minister Dharamveer Prajapati interacted with the prisoners in mirzapur district jail

Mirzapur: जिला जेल में बंदियों से कारागार मंत्री ने किया संवाद, बोले- नियमों से खिलवाड़ पर नपेंगे जेलकर्मी

Wed, 15 Mar 2023 06:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Mar 2023 06:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार को मिर्जापुर पहुंचे। जिला जेल में बंदियों से संवाद किया। जेल कर्मियों को भी नियमों से खिलवाड़ ना करने की नसीहत दी। कहा कि ऐसा हुआ तो कार्रवाई जरूर होगी। 

विज्ञापन
UP Jail minister Dharamveer Prajapati interacted with the prisoners in mirzapur district jail
जिला जेल में बंदियों से संवाद करते कारागार मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार को मिर्जापुर पहुंचे। जिला जेल में बंदियों से संवाद किया। जेल कर्मियों को भी नियमों से खिलवाड़ ना करने की नसीहत दी। कहा कि ऐसा हुआ तो कार्रवाई जरूर होगी। मंत्री ने जिला कारागार में बंदियो के साथ संवाद कर उनको एहसास कराया कि आपके जेल आने के बाद परिवार को किन परिस्तिथियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कारागार से बाहर जाने के बाद दोबारा कोई ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


कारागार मंत्री ने कहा कि  जेल के अंदर बंदियों को कौशल विकास योजना से जोड़कर उनको रोजगार परक शिक्षा दी जाएगी।  जिससे वह जेल से छूटने के बाद बाहर निकलने पर रोजगार कर सके। कहा कि जेल में किसी का उत्पीड़न नहीं होगा। सभी को बराबर सुविधाएं ही मिलेंगी। उन्होंने नंबरदार को बुलाकर बताया कि अगर जेल में किसी बंदी का उत्पीड़न हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


कारागार मंत्री ने कहा कि कई लोग गलतियों के कारण अंदर आए हैं। सभी पेशेवर अपराधी नहीं हैं। जेल से छूटने के बाद बाहर जाने पर अच्छा व्यवहार करें। दोबारा गलती ना करें। अच्छे कार्य से अपने नाम को रोशन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में कई अपराधी बंद हैं। कारागार के पास ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को स्थायी तौर पर तैनात नहीं किया जाएगा। उनको बदला जाता रहेगा। इसके साथ ही वीडियो से उनकी निगरानी की जाती रहेगी। इससे पहले कारागार मंत्री ने विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजा, कालीखोह मंदिर में दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed