फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP election 2022 Samajwadi party workers created ruckus in mirzapur claims sound of beeps coming from strong room

ईवीएम पर सियासी घमासान: मिर्जापुर में सपा कार्यकर्ताओं ने काटा गदर, कहा- स्ट्रांग रूम से आ रही बीप की आवाज

Wed, 09 Mar 2022 10:08 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Mar 2022 10:08 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना से पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में जुटे हैं। बनारस के बाद मिर्जापुर में भी देर रात सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। 

विज्ञापन
UP election 2022 Samajwadi party  workers created  ruckus in mirzapur claims sound of beeps coming from  strong room
मिर्जापुर: स्ट्रांग रूम के बाहर धरने पर बैठे सपा प्रत्याशी और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। 10 मार्च को मतगणना होनी है। इस बीच ईवीएम में छेड़छाड़ या अदला-बदली के आरोपों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में प्रदर्शन किया है। मंगलवार देर रात मिर्जापुर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रूम के सामने देर रात निगरानी के लिए मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि रात में स्ट्रांग रूम के अंदर से बीप की आवाज आ रही थी। हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे सपा-अपना दल (क) गठबंधन के प्रत्याशी ने बीप की आवाज की जांच की मांग की। आरोप लगाया कि जैसे मतदान के बाद बीप की आवाज आती है। उसी तरह आवाज आ रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार शाम वाराणसी में वाहन से ईवीएम मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे का मामला शांत नहीं हुआ था कि देर रात मिर्जापुर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रूम के सामने प्रदर्शन शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अंदर से बीप की आवाज आ रही थी।
पढ़ेंः ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम, वाहन में तोड़फोड़ करने की कोशिश 

एसपी सिटी बोले- उस कमरे में तो ईवीएम ही नहीं

मौके पर सपा-अपना दल (क) गठबंधन के चुनार प्रत्याशी आरएस पटेल, मंझवा प्रत्याशी रोहित शुक्ला व समाजवादी पार्टी से नगर प्रत्याशी कैलाश चौरसिया पहुंचे। इधर, सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस के बाद एसपी सिटी संजय कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस कमरे से बीप आने की आवाज का दावा किया जा रहा है उसमें ईवीएम को रखा ही नहीं गया है। सपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने की मांग है कि पर्यवेक्षक को मौके पर बुलाया जाए। कमरा खोलकर ईवीएम की जांच की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed