फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP election 2022 BJP candidate list mirzapur purvanchal confidence in old faces chunar marihan chhanbey majhawan vidhan sabha

UP Chunav 2022: मिर्जापुर की तीन सीटों पर भाजपा ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, दो सीटों पर घोषणा बाकी

Mon, 07 Feb 2022 12:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Feb 2022 12:05 PM IST
सार

भाजपा ने रविवार देर रात घोषित 45 प्रत्याशियों की सूची में 9 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं, जबकि 21 मौजूदा मंत्रियों व विधायकों को दोबारा मौका दिया है। मिर्जापुर की तीन सीटों पर भाजपा ने मौजूदा विधायकों को मौका दिया है। 

विज्ञापन
UP election 2022 BJP candidate list mirzapur purvanchal confidence in old faces chunar marihan chhanbey majhawan vidhan sabha
अनुराग सिंह, रत्नाकर मिश्र और रमाशंकर सिंह पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबी जद्दोजहद के बीच भाजपा ने रविवार की रात पूर्वांचल की तीन दर्जन से ज्यादा सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। इसमें ज्यादातर मौजूदा विधायकों पर विश्वास जताते हुए उन्हें फिर से मौका दिया गया है। मिर्जापुर की तीन विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने अपने पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन


तीनों विधायकों को उनके विधानसभा सीट से टिकट दिया है। नगर विधानसभा सीट पर वर्तमान विधायक रत्नाकर मिश्र, चुनार विधानसभा सीट से अनुराग सिंह और मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को पुनः पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि अभी मझवां सीट के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है। मझवां पर भी भाजपा की ही सुचिस्मिता मौर्य वर्तमान में विधायक हैं। इसी प्रकार छानबे सीट पर भी प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं। यह सीट अपना दल (एस) के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः आजमगढ़ में दो और सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित, बसपा से आई वंदना को सगड़ी से टिकट, फूलपुर पवई से रामसूरत को मौका

राज्यमंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह बलिया नगर से प्रत्याशी

 बलिया नगर से राज्यमंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को टिकट दिया गया है। बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काटकर उनकी जगह आनंद स्वरूप शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। मधुबन से भाजपा छोड़कर सपा में गए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के खिलाफ बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के बेटे राम विलास चौहान को मैदान में उतारा गया है।

भाजपा की ओर सूची के अनुसार जौनपुर के मल्हनी से केपी सिंह, मुंगरा बादशाहपुर से अजय दूबे, गाजीपुर की जखनियां (सु) से रामराज बनवासी, गाजीपुर से संगीता बलवंत बिंद, जंगीपुर से रामनरेश कुशवाहा, मुहम्मदाबाद से अलका राय, चंदौली की सकलडीहा से सूर्यमुनि तिवारी, सैयदराजा से सुशील सिंह, भदोही से रविंद्र त्रिपाठी, औराई (सु) दीनानाथ भास्कर को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed