फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   up Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Gadoli village in mirzapur laid foundation stone of 108 feet high statue

मिर्जापुरः डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विंध्यधाम में लगाई हाजिरी, गड़ौली गांव में रखी 108 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला

Thu, 14 Oct 2021 03:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Oct 2021 03:48 PM IST
सार

मिर्जापुर के गड़ौली कम्हरिया गांव में  ओएस बालकुंदन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने 108 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी। 

विज्ञापन
up Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Gadoli village in mirzapur  laid foundation stone of 108 feet high statue
गड़ौली कम्हरिया गांव में डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को मिर्जापुर पहुंचे। शारदीय नावरात्र की नवमी तिथि पर विंध्यधाम में हाजिरी लगाई। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर आशीष मांगा। इसके बाद अष्टभुजा गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर कई निर्देश दिए।  

विज्ञापन



इससे पहले उपमुख्यमंत्री कछवां क्षेत्र के गड़ौली कम्हरिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। ओएस बालकुंदन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने हवन-पूजन कर 108 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


ट्रस्ट के द्वारा प्रतिमा और गौरी-शंकर मंदिर निर्माण कराने के लिए यज्ञ व विशाल भंडारा किया गया। पिछले नौ दिनों से यहां कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में कई मंत्री व विधायक शामिल हुए। गुरुवार को कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा के उत्तर प्रदेश सहसंयोजक सुनील ओझा द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया गया। एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जहां चित्र के माध्यम से फाउंडेशन के कार्यक्रम को दर्शाया गया था।
पढ़ेंः काशी के घरों में कन्याओं संग पूजे जा रहे भैरव, मां सिद्धिदात्री के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

कल जौनपुर में रहेंगे डिप्टी सीएम 
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 15 अक्तूबर को जौनपुर आएंगे। वह बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम की जानकारी होने पर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभागीय स्तर पर उनसे सौ करोड़ रुपये से अधिक की कुल 14-15 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराने की तैयारी चल रही है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य  हेलीकॉप्टर से 15 अक्तूबर को दोपहर 12.10 बजे सवंसा गांव में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। पहले लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय रमाशंकर उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वे इस दौरान सौ करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्र्पण और शिलान्यास कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed