फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Board's 12th exam also canceled

यूपी बोर्ड की भी 12 वीं की परीक्षा रद

Thu, 03 Jun 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
UP Board's 12th exam also canceled
मिर्जापुर। अब यूपी बोर्ड की भी 12 वीं की परीक्षा रद कर दी गई। कोरोना का कहर परीक्षार्थियों पर भी गिरा। हालांकि इस निर्णय का लोगों को बेसब्री का इंतजार था। हाईस्कूल की परीक्षा तो पहले ही रद कर दी गई थी। कई तो प्रसन्न रहे लेकिन मेधावी परीक्षार्थी इस खबर से नाराज हो गए। बृहस्पतिवार को जब यह खबर सुनाई दी तो उनके चेहरे लटक गए। शिक्षक व अभिभावकों ने भी इस पर मायूसी जतायी है। जिले में इस बार यूपी बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा में 27 हजार नौ सौ 28 छात्र- छात्राएं प्रतिभाग करने वाले थे। इसमें बालकों की संख्या 14 हजार पांच सौ तथा बालिकाओं की संख्या 13 हजार चार सौ 28 है। परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी थी। आनलाइन कक्षाओं के कारण परीक्षार्थी अपना पाठ्यक्रम पूरा कर चुके थे और परीक्षा की तैयारियां कर रहे थे। इसके बाद जब यह खबर आई तो मायूसी स्वाभाविक थी। शिक्षकों का कहना रहा कि परीक्षा न होने से बच्चों का मनोबल टूटता है। हालांकि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है लेकिन यदि परीक्षा हो जाती तो बच्चों को अपनी स्वाभाविक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता और जब मेहनत का फल मिलता तो स्वाभाविक प्रसन्नता होती ही है। अभिभावकों का कहना है कि इस समय तो कोरोना की गति काफी कम हो गई है। पूरे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। थोड़ा और इंतजार करने के बाद परीक्षा का आयोजन कराया जा सकता है। लेकिन यदि सरकार सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा नहीं कराना चाहती है तो उनका निर्णय उचित ही होगा। सरकार का निर्णय विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही होता है। इसलिए उसमें कोई संशय नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed