Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Board exams begin, a student caught cheating in the second shift

Mirzapur News: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, दूसरी पाली में नकल करते एक छात्र पकड़ा गया

Tue, 25 Feb 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
UP Board exams begin, a student caught cheating in the second shift
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन ही इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। उसे रेस्टीकेट कर दिया गया। सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा थी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा थी। चुनार के बरेवा स्थित जनता इंटर कॉलेज में शंकराश्रम इंटर कॉलेज सीखड़ का सेंटर था। दूसरी पाली में केंद्राध्यक्ष को निरीक्षण के समय शक हुआ तो उन्होंने परीक्षार्थी की तलाशी ली। उसके पास से नकल की सामग्री मिली। उन्होंने उसे तत्काल रेस्टीकेट कर दिया। दूसरी पाली में 35874 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
उनमें से 33938 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1936 अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में हाईस्कूल में 35866 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उनमें से 2988 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आदर्श इंटर कॉलेज, एएस जुबली इंटर कॉलेज का निरीक्षण कीं। राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण की
विज्ञापन

। अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने राजकीय इंटर कॉलेज महुरिया,महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज अकोढी,महाशक्ति इंटर कॉलेज बिहसड़ा और जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमालपुर: सुबह की पाली में देवकली इंटर कॉलेज के केंद्र पर हाईस्कूल के हिंदी की परीक्षा में 15 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। 401 छात्रों में से 386 छात्रों ने परीक्षा दी।

द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी के विज्ञान एवं कला वर्ग की परीक्षा में 15 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। चुनार: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत 296 परीक्षार्थियों में 49 अनुपस्थित रहे।
जबकि दितीय पाली में इंटर की सामान्य हिंदी व हिंदी की परीक्षा मे पंजीकृत 323 में 30 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed