फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP bjp prabudh sammelan in Mirzapur Noida MLA Pankaj Singh said Indias value increased worldwide due to good works by Prime Minister modi

मिर्जापुर में प्रबुद्ध सम्मेलन: नोएडा विधायक पंकज सिंह बोले- प्रधानमंत्री के कार्यों से विश्व में बढ़ा भारत का मान

Mon, 20 Sep 2021 10:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Sep 2021 10:36 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे।  प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों का बखान किया। 

विज्ञापन
UP bjp prabudh sammelan in Mirzapur  Noida MLA Pankaj Singh said  Indias value increased worldwide due to good works by  Prime Minister modi
मिर्जापुरः प्रबुद्ध सम्मेलन में नोएडा विधायक पंकज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यों से विश्व में भारत का मान बढ़ा है। देश व प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। वह मिर्जापुर  के लालडिग्गी स्थित लॉयंस स्कूल के सभागार में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बतौर मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने कहा कि तीन तलाक, धारा 370 आदि ऐसे कार्य हैं, जिनसे लोगों का कल्याण हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि पीएम ने 35ए,  राम मंदिर निर्माण, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व कार्य किए। कहा कि सपा और बसपा के शासन में नौकरियां नीलाम होती थीं लेकिन अब इस तरह का काम करने वालों का घर नीलाम होता है।
विज्ञापन


उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सपा और बसपा के कार्यकाल में नौकरियां नीलाम होती थीं लेकिन अब इस तरह का काम करने वालों का घर नीलाम होता है। प्रदेश सरकार की सुशासन कानून व्यवस्था गांवों में 18 से 20 घंटे विद्युत की उपलब्धता, काशी व विंध्य कॉरिडोर,प्रदेश में कई मेडिकल कॉलेज बनवाना जैसे दूरदर्शी कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधी का साथ देने वालों के घर नीलाम हो जाएंगे

पंकज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि साढ़े चार वर्षों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश में अपराधियों का सफाया हो रहा है। अपराधियों का साथ देने वालों के घर नीलाम हो जाएंगे। इस जिले में विंध्य कॉरिडोर, मेडिकल कॉलेज जैसे कार्य प्रदेश के हालात बदलने के उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का हर कार्य आम जनता को राहत पहुंचाने वाला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed