फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   unwell wife died After husband heart attack in mirzapur

पत्नी के बाद पति की भी मौत: तीन घंटे में दोनों ने छोड़े प्राण, अस्वस्थ थी पत्नी; पति को आया हार्ट अटैक

Sun, 16 Jun 2024 10:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 10:40 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर के हाजीपुर गांव में पति-पत्नी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। इसको लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
unwell wife died After husband heart attack in mirzapur
परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : istock

विस्तार

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रविवार की शाम तीन बजे पत्नी की मौत के तीन घंटे बाद पत्नी के वियोग में वृद्ध पति की भी मौत हो गई। एक ओर पत्नी के अर्थी की तैयारी हो रही था तो दूसरी ओर पति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रविवार की शाम तीन बजे अस्वस्थ होने के चलते केवली गुप्ता (82) की मौत हो गई। जिसके बाद घर पर अर्थी की तैयारी की जा रही थी कि तीन घंटे बाद मृतक पत्नी के वियोग में वृद्ध पति नारायण गुप्ता (85) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन


तीन घंटे के अंतराल में हुए मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो लड़के थे। जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक के पुत्र नंदलाल गुप्ता ने बताया कि अस्वस्थ होने से मां की मौत हो गई  थी। इसके  तीन घंटे बाद पिता की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed