{"_id":"6119c32f40154061ace9e595b714ee01","slug":"until-september-30-to-complete-the-construction-of-the-railway-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सितंबर तक पूरा करें रेलवे पुल का निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सितंबर तक पूरा करें रेलवे पुल का निर्माण
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरायनपुर से सोनभद्र तक फोरलेन निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें नरायनपुर रेलवे लाइन पर पुल का निर्माण हो रहा है। बुधवार को प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य एवं उपसा (उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथारिटी) नवनीत सहगल ने फोरलेन निर्माण कार्य और निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल निर्माण में देेरी पर नाराजगी जताई।
अधिकारियों को 30 सितंबर तक पुल निर्माण कराने का निर्देश दिया। कहा कि मुख्यमंत्री अगस्त में कभी भी निरीक्षण कर सकते हैं।
बता दें कि नरायनपुर से शक्तिनगर तक लगभग 110 किमी लंबा फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। नरायनपुर रेलवे लाइन के ऊपर पुल बनाया जा रहा है।
सोमवार को लगभग दोपहर एक बजे प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने निर्माणाधीन पुल और सड़क का निरीक्षण किया। चेतक कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 सितंबर तक पुल का निर्माण हर हाल में करा दिया जाए।
मुख्यमंत्री अगस्त में जिले का निरीक्षण कर सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान उपसा महाप्रबंधक आरबी सिंह, अशोक अंजना, दीपेश चंद्रा, गोकुल चौधरी, आर मलिक, तेजवीर सिंह, लेेखपाल विनोद यादव और अशोक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।