फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Unknown woman dies after being hit by train

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत

Mon, 01 Apr 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Unknown woman dies after being hit by train
नरायनपुर। अदलहाट थाने के सिकिया जयरामपुर गांव के सामने शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन

सिकिया जयरामपुर गांव के पास शुक्रवार को रात में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की कटकर मौत होने पर रेलवे के अधिकारियों की तरफ से नरायनपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरायनपुर जयदीप सिंह ने शव को रेल लाइन से हटवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है। शरीर पर पूरे बांह का स्वेटर और बैगनी रंग की सलवार है। उसके हाथ में जले का निशान है। अदलहाट थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed