फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Union Minister of State inspected the newly constructed bridge

Mirzapur News: केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया नवनिर्मित पुल का निरीक्षण

Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State inspected the newly constructed bridge
चुनार। केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को चुनार जंक्शन निर्माणाधीन यात्री पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नव निर्मित यात्री पुल व प्लेटफार्म पर संकेतक लगाने का निर्देश दिया। ताकि यात्रियों को पता चल सके कि कौन सा प्लेटफार्म किस तरफ है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान लोगों ने राज्य मंत्री से यात्री पुल का दक्षिणी छोर बंद होने के चलते आवागमन में दिक्कत होने की शिकायत की। लोगों ने बताया कि दक्षिणी छोर की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग है। यदि दक्षिणी छोर को और आगे बढ़ा दिया जाय तो लोगों को स्टेशन पर आवागमन में सहूलियत होगी। लोग राष्ट्रीय राजमार्ग से पुल के पूर्वी छोर की ओर आसानी से आवागमन कर सकेंगे। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने भरोसा दिया कि वे समस्या का समाधान का प्रयास करेंगी। उन्होंने मौके पर मौजूद रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर से आगे तक पुल नहीं बनाए जाने के कारणों के बारे में जानकारी ली। इंजीनियर ने बताया कि दक्षिणी छोर के बाद कार्यदायी संस्था की तरफ से रेल लाइन बिछाई गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से पुल के दक्षिणी छोर को जोड़ने के संबंध में बातचीत कार्यदायी संस्था कर रही है। इस पर अनुप्रिया ने पूछा कि बातचीत मौखिक रूप से चल रही है अथवा लिखित। इस पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने जवाब दिया कि लिखित रूप से।
विज्ञापन

उधर, निरीक्षण के दौरान पुल से नीचे उतरने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने राज्य मंत्री से शिकायत की कि रेलवे प्रशासन ने परिसर में स्थित मंदिर काे हटाने की कोशिश कर रहा है। उसका कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया है। इससे उनकी आस्था पर चोट पहुंची है। लोगों ने मंदिर की वहां से नहीं हटाने तथा उसे भव्य रूप प्रदान करने की मांग की। इस दौरान सतीश दूबे, जगदीश गुप्ता, अभिलाष राय, किशन मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed