फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Union Minister Nitin Gadkari worship of Maa Vindhyavasini and inspected Vindhya Corridor

नितिन गडकरी का एलान: मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे, माधोसिंह पर फ्लाईओवर की घोषणा, स्मार्ट विलेज बनाने की कही बात

Fri, 01 Mar 2024 02:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 01 Mar 2024 02:37 PM IST
सार

Nitin Gadkari Mirzapur Visit : केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचे। यहां विंध्यवासिनी धाम में उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे पॉलीटेक्निक परिसर स्थित सभा स्थल पहुंचे। 

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari worship of Maa Vindhyavasini and inspected Vindhya Corridor
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी धाम में मत्था टेका। उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद वह पॉलीटेक्निक परिसर स्थित सभा स्थल पहुंचे। जहां पर छह लेन के गंगा पुल और बाईपास मार्ग का शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मिर्जापुर से प्रयागराज हाईवे और माधोसिंह पर फ्लाईओवर की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता ही नहीं उर्जादाता भी हैं। जिले में गंगा नदी पर 1708 करोड़ रुपये की लागत से छह लेने का पुल और बाइपास रोड का निर्माण किया जाना है। यह बाईपास राजमार्ग मिर्जापुर से प्रयागराज और प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक होगा।

विज्ञापन


अमेरिका की तरह बने राष्ट्रीय महामार्ग: गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मिर्जापुर में 1750 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 1708.62 करोड़ से गंगा नदी पर सेतु और 15 किलोमीटर का फोरलेन बाईपास बनेगा। मिर्जापुर से प्रयागराज और प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक मार्ग मरम्मत का काम होना है। बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक के मैदान में आयोजित कार्यक्रम उन्होंने कहा कि यूपी के राष्ट्रीय महामार्ग अमेरिका के बराबर है। अमेरिका से आए लोगों ने बताया कि दिल्ली-देहरादून से आए हैं। सड़कें अमेरिका से अच्छी बनी हैं। आज जिस योजना का शिलान्यास हो रहा है, इसके लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विशेष प्रयास किया था। जिले के विकास के लिए अक्सर बात करती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री शुक्रवार की सुबह विंध्याचल पहुंचे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर वे बथुआ स्थित राजकीय पालिटेक्निक पहुंचें। वहां गंगा नदी पर प्रस्तावित छह लेन के पुल के निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे। इसके बाद हेलीपैड पहुंचकर जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed