फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Union Minister laid the foundation stone of proposed ROB worth Rs 5.5 crore

Mirzapur News: साढ़े पांच करोड़ से प्रस्तावित आरओबी का केंद्रीय मंत्री ने किया शिलान्यास

Fri, 23 Feb 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Union Minister laid the foundation stone of proposed ROB worth Rs 5.5 crore
मिर्जापुर। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने बृहस्पतिवार को नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 13345/13346 वाराणसी-सिंगरौली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही बृहस्पतिवार से इस ट्रेन का ठहराव नरायनपुर बाजार स्टेशन पर भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी का ठहराव बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो गया है। इससे यहां के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि साढे पांच करोड़ रुपये की लागत से 80 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के लिए ही शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से नरायनपुर बाजार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन के बीच यात्री सुगमता से आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों विकास परियोजनाएं जिले की जनता को सुपुर्द करते हुए उन्हें प्रसन्नता हो रही है। आगे भी स्टेशन पर नवीनीकरण के काम चलते रहेंगे। उन्होंने बताया कि वर्षों पुराने भवन को गिराकर नए सिरे से पूरे स्टेशन परिसर को विकसित किया जाएगा। काम तेजी से चल रहा है। कुछ ही महीने में पूरी तरह से नया स्टेशन नरायनपुर की जनता को मिलेगा। इस दौरान राज्यसभा सांसद राम सकल, छानबे विधायक रिंकी कोल के अलावा अपना दल एस के जिलाध्यक्ष इं. राम लौटन बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed