फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Union Minister Anupriya Patel laid the foundation stone of Sardar Vallabhbhai Patel Export Facilitation Center

विश्व में कहीं भी ले सकेंगे मिर्जापुर के मिर्च, टमाटर का स्वाद: यहां से विदेशों के लिए आसानी से होगा निर्यात

Wed, 07 Sep 2022 11:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 07 Sep 2022 11:13 AM IST
सार

मिर्जापुर के मिर्च, टमाटर और प्रयागराज के प्रयागराज के अमरूद का स्वाद अब विश्व में कहीं भी ले सकेंगे। अब मिर्जापुर से सब्जी, फल, मछली आदि का विदेशों में निर्यात आसान होगा। 
 

विज्ञापन
Union Minister Anupriya Patel laid the foundation stone of Sardar Vallabhbhai Patel Export Facilitation Center
vegitable - फोटो : pixa

विस्तार

अब मिर्जापुर के टमाटर व मिर्च और प्रयागराज के अमरूद का स्वाद दुनिया के किसी कोने में लिया जा सकेगा। किसान फल, सब्जियों के अलावा मछलियों का निर्यात किसी भी देश में कर सकेंगे। इसके लिए पूर्वांचल में कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को चुनार के रामबाग में सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र की आधारशिला रखी। उन्होंने भूमि पूजन के साथ ही पौधरोपण भी किया। उन्होंने बताया कि चुनार में प्रस्तावित निर्यात सुविधा केंद्र देश में अपनी तरह का पहला बुनियादी ढांचा होगा, जहां एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह केंद्र कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण की रणनीति का हिस्सा है। इसके जरिए वैश्विक स्तर पर आसपास के क्षेत्रों में व्यापक रूप से कृषि खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सब्जियों से भरे एक वाहन को संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान किसानों और निर्यातकों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को साग-सब्जियों, अनाज उत्पादन की आधुनिक विधि व उससे होने वाले लाभ के बार में जानकारी दी। 
विज्ञापन

 

Union Minister Anupriya Patel laid the foundation stone of Sardar Vallabhbhai Patel Export Facilitation Center
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala
रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि चुनार में कृषि निर्यात का केंद्र बन जाने के बाद यहां से किसान साग, सब्जी, फल, अनाज आदि का बड़े पैमाने पर उत्पादन कर उसे सुरक्षित तरीके से विदेश में भेज सकेंगे। केंद्र स्थापित होने से कृषि निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को उनके उत्पादों का सही मूल्य भी मिल सकेगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र के जरिए कृषि उत्पाद को देश-विदेश भेजने की लागत में कमी आएगी। इसके साथ ही उत्पाद समय से गंतव्य देशों तक पहुंच सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि सुविधा केंद्र तैयार होने पर स्थानीय के साथ ही पूर्वांचल, पश्चिमी बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड आदि के सीमावर्ती जिलों के किसानों व निर्यातकों को सीधा लाभ मिलेगा। निर्यात की बेहतर सुविधा नहीं होने से क्षेत्र के किसानों को औने-पौने दामों पर अपना कृषि उत्पाद बेचना पड़ता है। निर्यात की सुविधा मिलने पर किसानों को कृषि उपज सड़ने-गलने का भय नहीं रहेगा। साथ ही उचित मूल्य पर दूसरे शहरों व देशों में उत्पाद भेजकर अच्छी आमदनी भी कर सकेंगे। वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली के साथ ही जमालपुर क्षेत्र के किसानों ने काला चावल, आम विदेशों में यहां से भेजा है। 

Union Minister Anupriya Patel laid the foundation stone of Sardar Vallabhbhai Patel Export Facilitation Center
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि देश के अंदर यह पहला एकीकृत प्रोजेक्ट है, जिसमें निर्यात से संबंधित पूरा बुनियादी ढांचा यहां मौजूद होगा। पूर्वांचल के चुनार क्षेत्र में निर्यात केंद्र बनाया जा रहा है। सुविधा केंद्र स्थापित होने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। जब किसान खुशहाल होंगे तो देश तरक्की करेगा। 
इस दौरान रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल, एपीडा के अध्यक्ष डॉ एम अंगमुथु, केंद्रीय संयुक्त सचिव डीके मिश्रा, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपना दल के जिलाध्यक्ष रामलौटन, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, लाल बहादुर सिंह, हरिशंकर पटेल, राम कुमार विश्वकर्मा, चंद्राश गुप्ता, विजय वर्मा, इंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed