{"_id":"65f4a4795ad0cb831a040954","slug":"uncontrolled-truck-collides-with-four-wheeler-and-bike-at-barka-ghuman-turn-mother-and-daughter-three-killed-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-113797-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बड़का घुमान मोड़ पर बेकाबू ट्रक ने चार पहिया वाहन और बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटी तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बड़का घुमान मोड़ पर बेकाबू ट्रक ने चार पहिया वाहन और बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटी तीन की मौत
विज्ञापन
ड्रमंडगंज/ मिर्जापुर। रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर ड्रमंडगंज घाटी के बड़का घुमान मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर में मध्य प्रदेश की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से चार पहिया वाहन और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के खलासी समेत बाइक सवार चार और चार पहिया वाहन में बैठे पांच लोग घायल हो गए। आनन-फानन में लोग बाइक सवार परिवार को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर ले गए। जहां डाॅक्टरों ने मां-बेटी समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। एक बालिका भर्ती है । वहीं, बोलेरो सवार पांचों लोग पीएचसी में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिला के हनुमाना थाना क्षेत्र के मझिगवां निवासी गोविंद (22) गुर्गी थाना हलिया निवासी मौसेरी बहन सविता उर्फ कंचन मौर्या (30) और उसकी दो बेटी तृषा (8) और अनुष्का (6) को बाइक पर बैठाकर उनके घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान ट्रक चालक मध्यप्रदेश से चीनी लादकर वाराणसी जा रहा था। शुक्रवार को ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़का घुमान मोड़ पर अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इससे बेकाबू ट्रक आगे चल रही एक बोलेरो और बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खुदे गड्ढे में जाकर फंस गया। ट्रक के धक्के से चार पहिया वाहन पलट गया। बाइक दूर जाकर गिरी। हादसे में ट्रक खलासी समेत दस लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने घायलों को पीएचसी भेजवाया। यहां डॉक्टरों ने बाइक सवार चारों लोगों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर के डाॅक्टरों ने सविता, मौसेरे भाई गाेविंद और पुत्री अनुष्का को मृत घोषित कर दिया। तृषा और खलासी ओमकार 30 निवासी लातूर महराजपुर महाराष्ट्र को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कर लिया। वहीं, बोलेरो सवार मध्यप्रदेश के रीवां जिले के थाना गुढ़ के हल्दी गांव निवासी नागेंद्र शुक्ल (48), उनकी पत्नी सीता शुक्ला (45), पुत्री अंतिमा शुक्ला (16), पायल शुक्ला (9) और चालक अतुल चतुर्वेदी (30) का पीएचसी में उपचार चल रहा है। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.आरबी कमल के साथ ट्रामा सेंटर और पीएचसी पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गोविंद और सविता के घर में कोहराम मच गया।
.......................................................
वर्जन
ड्रमंडगंज बड़का घुमान मोड़ पर ट्रक ने चार पहिया वाहन और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में घायल सात लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
ओपी सिंह, एएसपी ऑपरेशन
.....................................................
गोविंद के भाई की शादी में शामिल होने गई थी सविता
मौत से परिवार में मचा कोहराम, अस्पताल में परिजन रो-रोकर बेहोश हो जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के मझिगवांं गांव निवासी गोविंद हलिया थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव निवासी सविता का मौसेरा भाई था। गोविंद तीन भाईयों में सबसे छोटा था। वह बाहर रहकर पढ़ाई करता था। 11 मार्च को गोविंद के बड़े भाई रामदरस की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए सविता अपनी पुत्री तृषा और अनुष्का के साथ शादी में शामिल होने के लिए गई थी। शादी होने के बाद गोविंद बाइक से मौसेरी बहन सविता और उसकी दो पुत्रियों को उनके घर छोड़ने हलिया के गुर्गी गांव जा रहा था कि हादसे में गोविंद के साथ सविता और उसकी पुत्री अनुष्का की मौत हो गई। सविता को तीन पुत्री है। सबसे बड़ी पुत्री शिखा घर पर ही थी। वह शादी में नहीं गई थी। सविता के पति फुलचंद मुंबई में रहकर ऑटो चलाते है। तीन माह पहले वह घर आए थे। मौत की सूचना मिलने के बाद मध्य प्रदेश से गोविंद और हलिया गुर्गी से सविता के परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा। घर के महिलाओं और पुरुषाें का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। रोते-रोते परिजन बेहोश हो जा रहे थे। लोग उनको सम्भालने में लगे रहे।
बेकाबू होकर स्कूटी गिरी, दो छात्रा घायल
अहरौरा। वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम बेकाबू होकर स्कूटी पलट गई। इससे छात्राएं घायल हो गई। । मौके पर मौजूद लोगों ने घायल दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया। चंदौली चकिया के नई बस्ती निवासी सुवांजलि (18) पुत्री सियाराम व आराध्या (18) पुत्री चेतन एक ही स्कूटी पर सवार होकर अधवार में अपनी बहन के घर जा रही थी। इस बीच हाईवे पर एक एजेंसी के पास स्कूटी बेकाबू होकर पलट गई। उप निरीक्षक विपिन राय ने बताया कि घायल दोनों बहनों को अहरौरा सीएचसी में उपचार कराकर घर भेज दिया गया है।