फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrolled tractor overturns, eight onlookers injured

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, आठ दर्शनार्थी घायल

Tue, 19 Oct 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor overturns, eight onlookers injured
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी के अंतर्गत अष्टभुजा पहाड़ी पर विशाल बाबा आश्रम के पास चढ़ाई चढ़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे अष्टभुजा चौकी प्रभारी ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां बेहतर इलाज के लिए सभी को मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

चंदौली जिले के उरगांव से मां विंध्यवासिनी माता का दर्शन पूजन करने के लिए 20 लोग एक ट्रैक्टर पर सवार होकर रविवार की रात विंध्याचल पहुंचे। सोमवार की भोर में मंगला आरती के पश्चात मां का कपाट खुलते ही सभी लोग दर्शन पूजन किया। इसके बाद अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित मां अष्टभुजा देवी के दर्शन पूजन के लिए रवाना हुए। सभी श्रद्धालु मां अष्टभुजा देवी के दर्शन पूजन करने के बाद पहाड़ पर ही खाना बनाने के लिए आ रहे थे कि विशाल बाबा आश्रम के पास चढ़ाई पर चढ़ते समय ट्रैक्टर और नियंत्रण होकर पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। घायल बृजेश (28), चंद्र प्रकाश उपाध्याय (29), महिमा (50), सावित्री देवी (45), गौरव (17), रवि प्रकाश (45) आशा देवी (40) शुभम (17) के हालत में सुधार न होने पर उनको मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed