फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrolled car hit, woman dies

अनियंत्रित कार ने मारा धक्का, महिला की मौत

Tue, 23 Feb 2021 08:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hit, woman dies
हलिया। थाना क्षेत्र के तीता गांव के पास मंगलवार सुबह अनियंत्रित कार ने गुमटी में धक्का मार दिया। गुमटी के पास बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। धक्क ा मारकर अनियंत्रित कार बगल के नहर पर जाकर रुकी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में घायल महिला को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी मृतका के मौसी का पुत्र कार लेकर तीता गांव गुमटी से सामान लेने जा रहा था। तीता गांव में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गुमटी में टक्कर मार दिया। जिससे गुमटी के पास बैठी रैमुना (45) का दोनों पैर फैक्चर हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां महिला की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed